State

निगम आयुक्त का औचक निरीक्षण,शाहपुरा में मिली गंदगी

-सेंट्रल वर्ज से खरपतवार हटाने और नए पौधे लगाने के निर्देश

भोपाल, 26 अक्टूबर. निगम आयुक्त ने सोमवार को शहर के अलग-अलग क्षेत्रों का दौरा कर सफाई व्यवस्था की जमीनी हकीकत देखी. रानी अवंतीबाई यातायात नगर, आनंद नगर, बायपास मार्ग और शाहपुरा में निरीक्षण के दौरान उन्होंने कई जगह फुटपाथ के किनारे जमा मिट्टी को जूते से खुरचकर सफाई की स्थिति जांची. उन्होंने सडक़, फुटपाथ, सेंट्रल वर्ज, साइड वर्ज और रोटरी के किनारों पर जमा धूल-मिट्टी अच्छी तरह हटाने के निर्देश दिए.
-शाहपुरा की सफाई पर नाराजगी
शाहपुरा क्षेत्र में सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिलने पर आयुक्त ने नाराजगी जताई और संबंधित स्वास्थ्य अधिकारी बीना अग्रवाल को व्यवस्था में तत्काल सुधार के निर्देश दिए. सेंट्रल वर्ज में झाडिय़ां और खरपतवार हटाने, पौधों की नियमित देखभाल करने और नए पौधे लगाने के साथ वर्ज को व्यवस्थित रखने के लिए भी कहा. निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त अमन मिश्रा, उपायुक्त चंचलेश गिरहारे सहित निगम के अन्य अधिकारी मौजूद रहे.

Related Articles