State

शरद पूर्णिमा पर लाल परेड मैदान में होगा मां राजराजेश्वरी का कुमकुम अर्चन

संत रावतपुरा सरकार के सानिध्य में शाम 7 बजे से आयोजन, श्रद्धालुओं को प्रवेश और पूजन सामग्री निःशुल्क मिलेगी

भोपाल। प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने रविवार को भोपाल में संत रावतपुरा सरकार के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने संत से भेंट कर अपनी श्रद्धा व्यक्त की।

शरद पूर्णिमा के अवसर पर 26 अक्टूबर को राजधानी के लाल परेड मैदान में मां राजराजेश्वरी का कुमकुम अर्चन आयोजित किया जाएगा। संत रावतपुरा सरकार के सानिध्य में होने वाला यह धार्मिक कार्यक्रम शाम 7 बजे शुरू होगा। आयोजन में श्रद्धालु मां राजराजेश्वरी की पूजा-अर्चना कर सकेंगे।

प्रवेश और पूजन सामग्री निःशुल्क

आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम में शामिल होने के लिए श्रद्धालुओं को कोई प्रवेश शुल्क नहीं देना होगा। मां राजराजेश्वरी के कुमकुम अर्चन के लिए आवश्यक पूजन सामग्री भी निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। आयोजन का उद्देश्य श्रद्धालुओं को सामूहिक रूप से पूजन-अर्चन का अवसर उपलब्ध कराना है। शरद पूर्णिमा के अवसर पर होने वाले इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की अपेक्षा है।

Related Articles