State

सखियों के प्यार और अपनों के आशीर्वाद के बीच मनाया राधा शर्मा का जन्मदिन

रायपुर। खुशियों, उमंग और आत्मीयता से भरे माहौल में राधा शर्मा का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर उनकी सखियों ने मिलकर समारोह को यादगार बना दिया। हंसी-खुशी और अपनत्व से सजे इस आयोजन में दोस्ती और रिश्तों की मिठास देखने को मिली।

राधा शर्मा की सखियां नीतू तिवारी, किरण वाधवानी, एकता शर्मा, कीर्ति सिन्हा, प्रीति पंडित, ऋचा अग्रवाल, सरिता तिवारी, खुश्बू सिंह, नेहा अग्रवाल और बबली सिंह ने अपनी प्रिय सखी को जन्मदिन की बधाई दी। सभी ने उनके सुखी, समृद्ध और खुशहाल जीवन के साथ उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

सखियों के स्नेह, शुभकामनाओं और हंसी-ठिठोली ने समारोह में चार चांद लगा दिए। वहीं, परिवारजनों ने भी राधा शर्मा को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ, सुखी और दीर्घायु जीवन की कामना की।

अपनों के प्यार और आशीर्वाद के बीच मनाया गया यह जन्मदिन समारोह सच्ची दोस्ती, आत्मीयता और आपसी प्रेम का खूबसूरत उदाहरण बना।

Related Articles