दीपावली के बाद शुभ मुहूर्त में फिर खुले बाजार, व्यापारियों ने किया लक्ष्मी-गणेश पूजन

भोपाल। दीपावली के अवकाश के बाद शुभ मुहूर्त में शहर के बाजारों में एक बार फिर कारोबार शुरू हो गया। व्यापारियों ने अपनी दुकानों की साफ-सफाई और सजावट करने के बाद विधि-विधान से भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की। इस दौरान व्यापार में बरकत, उन्नति और वर्षभर सुख-समृद्धि बनाए रखने की कामना की गई।

पुरानी परंपरा के अनुसार दीपावली के बाद शुभ मुहूर्त में नए व्यापारिक सत्र की शुरुआत की जाती है। इसी के चलते शहर के विभिन्न व्यापारिक क्षेत्रों में दुकानदारों ने पूजा-पाठ के बाद दुकानों का संचालन शुरू किया। व्यापारियों में नए कारोबारी वर्ष को लेकर उत्साह नजर आया।

व्यापारियों का मानना है कि शुभ मुहूर्त में भगवान का आशीर्वाद लेकर कारोबार शुरू करने से पूरे साल व्यापार में तरक्की और खुशहाली बनी रहती है। दीपावली की छुट्टियों के बाद अब बाजारों में धीरे-धीरे सामान्य व्यापारिक गतिविधियां और ग्राहकी बढ़ने की उम्मीद है।

Exit mobile version