भोपाल। सर्दी के मौसम में जरूरतमंद बच्चों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से हर संभव फाउंडेशन ने बंजारी नगर स्थित झुग्गी बस्ती के आंगनबाड़ी केंद्र में सेवा कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान बच्चों को स्वेटर, मोजे और रंग-बिरंगी टोपियां वितरित की गईं। साथ ही चिप्स, कुरकुरे, बिस्कुट, चॉकलेट, टॉफी और जूस सहित खाद्य सामग्री भी बांटी गई।
नए गर्म कपड़े और खाने-पीने की सामग्री पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। फाउंडेशन के इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों को ठंड से बचाव के लिए जरूरी वस्तुएं उपलब्ध कराने के साथ उनके बीच खुशियां बांटना और सामाजिक सहयोग की भावना को बढ़ावा देना था।
कार्यक्रम में पुष्पलता त्रिपाठी, नेहा संतोषवार, प्रीति चौहान, सुनीता मोदी, तृप्ति सक्सेना, पूनम मिश्रा, डॉ. रिचा साहू, कस्तूरी साहू, सोनल राजेश शर्मा, सुनीता सिंह, गीता कटारिया, भारती शुक्ला, रेवती सिंह और विकास तिवारी सहित अन्य सहयोगकर्ताओं ने योगदान दिया।
फाउंडेशन ने सभी सहयोगकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि जरूरतमंदों की मदद करना सामाजिक दायित्व के साथ मानवीय संवेदना का भी परिचायक है। ऐसे छोटे प्रयास बच्चों के जीवन में खुशियां लाने के साथ समाज में अपनत्व और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं।
