रेल दावा अधिकरण की लोक अदालत में 28 प्रकरणों का निराकरण, दो करोड़ से अधिक की क्षतिपूर्ति बांटी

81 से अधिक लाभार्थियों को मिली राहत, भोपाल पीठ में शनिवार को हुआ आयोजन

भोपाल। रेल दावा अधिकरण की भोपाल पीठ में शनिवार, 28 नवंबर को आयोजित लोक अदालत में 28 दावा प्रकरणों का निराकरण किया गया। इन प्रकरणों के निपटारे के बाद 81 से अधिक लाभार्थियों को दो करोड़ रुपए से अधिक की क्षतिपूर्ति राशि वितरित की गई।

लोक अदालत का आयोजन अधिकरण के सदस्य (तकनीकी) सैयद निशात अली और सदस्य (न्यायिक) राजीव जैन की उपस्थिति में हुआ। इसका उद्देश्य रेल दुर्घटनाओं और अन्य दावों से जुड़े मामलों का आपसी सहमति से त्वरित निराकरण करना था।

इस दौरान अपर पंजीयक संजय कुमार गुप्ता, सहायक पंजीयक एमएस यादव, प्रस्तुति अधिकारी प्रियंका दीक्षित और रेल दावा अधिकरण बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महावीर भटनागर सहित अधिवक्तागण मौजूद रहे।

प्रकरणों के शीघ्र निराकरण और लाभार्थियों को क्षतिपूर्ति दिलाने के प्रयासों की अधिवक्ताओं और उपस्थित लोगों ने सराहना की।

Exit mobile version