State

फरीदाबाद स्टेशन के पुनर्विकास से भोपाल मंडल की 15 ट्रेनों के ठहराव में बदलाव

30 अगस्त से 15 अक्टूबर तक प्रभावित रहेंगी ट्रेनें, फरीदाबाद स्टेशन पर अस्थायी रूप से नहीं होगा ठहराव

भोपाल। उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल में हजरत निजामुद्दीन-पलवल रेलखंड पर स्थित फरीदाबाद स्टेशन के पुनर्विकास कार्य के कारण भोपाल मंडल से संबंधित कुछ ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है। स्टेशन पर प्लेटफॉर्म संख्या 2 और 3 तथा लाइन संख्या 4 और 5 पर पावर एवं ट्रैफिक ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके चलते भोपाल और इटारसी से होकर चलने वाली कुछ ट्रेनों का फरीदाबाद स्टेशन पर निर्धारित ठहराव संबंधित अवधि में नहीं होगा।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा से पहले अपनी ट्रेन के ठहराव की जानकारी जांचने की अपील की है।

डाउन दिशा की 7 ट्रेनों का ठहराव नहीं

फरीदाबाद स्टेशन पर डाउन दिशा में चलने वाली निम्न ट्रेनों का निर्धारित अवधि में ठहराव नहीं होगा—

– 12919 डॉ. अंबेडकर नगर-श्री माता वैष्णो देवी कटरा मालवा एक्सप्रेस — 31 अगस्त से 14 अक्टूबर 2026 तक।
– 14309 लक्ष्मीबाई नगर-योग नगरी ऋषिकेश उज्जैनी एक्सप्रेस — 31 अगस्त से 14 अक्टूबर तक।
– 14317 लक्ष्मीबाई नगर-योग नगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस — 31 अगस्त से 14 अक्टूबर तक।
– 12615 चेन्नई सेंट्रल-नई दिल्ली ग्रैंड ट्रंक एक्सप्रेस — 30 अगस्त से 13 अक्टूबर तक।
– 18477 पुरी-योग नगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस — 30 अगस्त से 13 अक्टूबर तक।
– 12625 तिरुवनंतपुरम सेंट्रल-नई दिल्ली केरल सुपरफास्ट एक्सप्रेस — 30 अगस्त से 13 अक्टूबर तक।
– 11077 पुणे-जम्मूतवी एक्सप्रेस — 31 अगस्त से 14 अक्टूबर तक।

अप दिशा की 8 ट्रेनों का ठहराव भी प्रभावित

फरीदाबाद स्टेशन पर अप दिशा में चलने वाली इन ट्रेनों का भी निर्धारित अवधि में ठहराव नहीं होगा—

– 12138 फिरोजपुर कैंट-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पंजाब मेल — 31 अगस्त से 14 अक्टूबर 2026 तक।
– 19326 अमृतसर-इंदौर जंक्शन एक्सप्रेस — 1 सितंबर से 15 अक्टूबर तक।
– 11450 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-जबलपुर एक्सप्रेस — 31 अगस्त से 14 अक्टूबर तक।
– 16032 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-चेन्नई एक्सप्रेस (अंडमान एक्सप्रेस) — 31 अगस्त से 14 अक्टूबर तक।
– 16318 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-कन्याकुमारी हिमसागर एक्सप्रेस — 31 अगस्त से 14 अक्टूबर तक।
– 19020 हरिद्वार जंक्शन-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस — 1 सितंबर से 15 अक्टूबर तक।
– 12920 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-डॉ. अंबेडकर नगर मालवा एक्सप्रेस — 1 सितंबर से 15 अक्टूबर तक।
– 19308 ऊना हिमाचल-इंदौर जंक्शन एक्सप्रेस — 1 सितंबर से 15 अक्टूबर तक।

Related Articles