Politics

कैबिनेट मंत्री एदल सिंह कंषाना ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं

प्रदेशभर से आए कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री एदल सिंह कंषाना ने मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने जनहित से जुड़े विभिन्न मामलों पर चर्चा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

मंत्री कंषाना ने कहा कि जिन मामलों का तत्काल निराकरण संभव नहीं है, उन्हें संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई और शीघ्र समाधान के लिए भेजा गया है। उन्होंने अधिकारियों से प्राथमिकता के आधार पर लंबित प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित करने को कहा।

उन्होंने कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि उनकी ओर से उठाई गई सभी जनसमस्याओं के समाधान के लिए सरकार गंभीरता से कार्य करेगी और प्रत्येक मामले पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Related Articles