Politics

34 लाख रुपए से बनेगी सीसी रोड, विधायक सबनानी ने किया भूमि पूजन

चुना भट्टी के अमलतास फेस-3 में नाली निर्माण और पार्क का भी होगा विकास

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 30 स्थित चुना भट्टी के अमलतास फेस-3 में 34 लाख रुपए की लागत से सीसी रोड, नाली निर्माण और पार्क के विकास कार्य कराए जाएंगे। बुधवार को विधायक भगवानदास सबनानी ने इन कार्यों का भूमि पूजन किया।

इस अवसर पर विधायक सबनानी ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के सभी वार्डों में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। उनका प्रयास है कि क्षेत्र के लोगों को जरूरी सुविधाएं उपलब्ध हों और विकास कार्यों में किसी तरह की कमी न रहे।

उन्होंने कहा कि जन चौपाल के माध्यम से समय-समय पर लोगों की समस्याएं सुनी जाती हैं। इसके आधार पर क्षेत्र के विकास की योजनाएं बनाई जाती हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में विभिन्न योजनाओं के माध्यम से विकास कार्यों के लिए राशि उपलब्ध कराई जा रही है।

भूमि पूजन कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष प्रियेश उपाध्याय, वरिष्ठ नेता चंद्रभान यादव, कॉलोनी अध्यक्ष अनिल मथोर, प्रकाश बड़गुनिया, मनोज अग्रवाल, सुरेश कुमार और अपूर्व सहित कॉलोनी के निवासी एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles