Politics

राऊ में कांग्रेस की बैठक, ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा

प्रदेश प्रभारी समेत वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारियां

इंदौर। राऊ विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की ओर से प्रस्तावित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर संगठन की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों और संगठन की भूमिका को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की गई।

बैठक में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश सह प्रभारी उषा नायडू, रणविजय सिंह, पूर्व मंत्री बाला बच्चन, प्रदेश उपाध्यक्ष रवि जोशी, विधायक पंकज उपाध्याय, जिला शहर अध्यक्ष चिंटू चौकसे और ग्रामीण जिला अध्यक्ष विपिन वानखेड़े सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक के दौरान नेताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संगठन की तैयारियों की समीक्षा की। कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक लोगों तक कार्यक्रम की जानकारी पहुंचाने और आयोजन में सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की गई।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता राहुल गांधी के विचारों और पार्टी की नीतियों को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। बैठक में आगामी कार्यक्रमों को लेकर संगठन को सक्रिय करने और कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।

Related Articles