National

शिवराज सिंह चौहान आज पूसा में दिलाएंगे ‘शक्ति की सप्त धारा’ का संकल्प, 2047 के रोडमैप पर होगा संवाद

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित ‘शक्ति की सप्त धारा’ के तहत केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान 18 अगस्त को नई दिल्ली के पूसा में कृषि और ग्रामीण विकास से जुड़े लोगों के साथ संवाद करेंगे। कार्यक्रम में 2047 तक विकसित भारत के लिए कृषि और ग्रामीण विकास के रोडमैप पर चर्चा होगी।

इस दौरान कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय के अधिकारी-कर्मचारी, किसान, लखपति दीदियां, निर्यातक और फूड प्रोसेसर्स केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ संकल्प लेंगे।

6 करोड़ लखपति दीदियां बनाने का लक्ष्य

कार्यक्रम में ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और कृषि आधारित ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने पर विशेष जोर रहेगा। सरकार का लक्ष्य 6 करोड़ लखपति दीदियां बनाने का है। इसके लिए स्वयं सहायता समूहों, कृषि गतिविधियों, खाद्य प्रसंस्करण और ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने की दिशा में काम किया जा रहा है।

कृषि और ग्रामीण विकास को मिलेगी नई दिशा

‘शक्ति की सप्त धारा’ के माध्यम से कृषि, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और किसानों की आय बढ़ाने से जुड़े प्रयासों को गति देने पर जोर दिया जाएगा। कार्यक्रम में किसानों और ग्रामीण क्षेत्र से जुड़े हितधारकों के अनुभवों और सुझावों पर भी चर्चा होगी।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान 2047 तक कृषि और ग्रामीण विकास को मजबूत बनाने के लिए सरकार की प्राथमिकताओं और भविष्य की कार्ययोजना पर संवाद करेंगे।

Related Articles