National

अलीगढ़: जमीनी विवाद में दो ब्राह्मण बच्चियों पर दरिंदगी, छाती और गुप्तांगों पर दांतों से हमला, न्याय के लिए दर-दर भटक रही पीड़िता

अलीगढ़ । उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के चंदौस थाना क्षेत्र स्थित भोजाखा गांव में 18 अप्रैल को मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक वीभत्स घटना सामने आई है। जमीनी विवाद को लेकर गांव के कुछ दबंगों ने दो गरीब ब्राह्मण बच्चियों के साथ इस कदर बर्बरता की कि उनकी छाती और गुप्तांगों को दांतों से काटा गया। इस अमानवीय कृत्य के बाद भी पुलिस द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई न होने से पीड़ित परिवार न्याय के लिए दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर है।

परिजनों का आरोप है कि उन्होंने घटना की जानकारी तुरंत अलीगढ़ पुलिस को दी, लेकिन अब तक न तो किसी आरोपी की गिरफ्तारी हुई है और न ही कोई कानूनी कार्यवाही। मामले को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है और सोशल मीडिया पर पुलिस की निष्क्रियता पर सवाल उठाए जा रहे हैं। लोग यह भी कह रहे हैं कि अगर पीड़िता किसी और जाति या वर्ग से होती, तो अब तक शासन और प्रशासन हरकत में आ गया होता।

घटना न केवल एक गंभीर आपराधिक हमला है, बल्कि इससे समाज में ब्राह्मण समुदाय के प्रति बढ़ते अत्याचार और पुलिस-प्रशासन की उदासीनता भी उजागर होती है। यह सवाल उठता है कि क्या ब्राह्मणों की पीड़ा सिर्फ वोट बैंक की राजनीति में ही सीमित रह गई है?

स्थानीय नागरिकों और समाजसेवियों ने मांग की है कि दोषियों को तुरंत गिरफ्तार कर कठोरतम सजा दी जाए। इसके साथ ही अलीगढ़ पुलिस से आग्रह किया गया है कि वह निष्पक्ष जांच करे और पीड़ित बच्चियों को न्याय दिलाए।

जनता यह भी पूछ रही है कि क्या अब इंसानियत का कोई मूल्य नहीं बचा? अगर कानून व्यवस्था इतनी ही लचर रही तो आम जनता में कानून के प्रति विश्वास कैसे कायम रहेगा?

Related Articles