National

धनबाद–भोपाल और भोपाल–धनबाद एक्सप्रेस बदले मार्ग से चलेगी, कई तिथियों में रहेगा परिवर्तन

भोपाल। यात्रियों की सुविधा और रेल परिचालन संबंधी आवश्यक कार्यों को देखते हुए धनबाद–भोपाल और भोपाल–धनबाद एक्सप्रेस ट्रेनों के मार्ग में अस्थायी बदलाव किया गया है। पूर्व मध्य रेलवे के धनबाद मंडल में छिपोधर–बरवाडीह–मंगरा रेलखंड पर तृतीय अप लाइन के कमीशनिंग कार्य के लिए किए जा रहे नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण यह निर्णय लिया गया है।

रेल प्रशासन के अनुसार, प्रभावित अवधि में दोनों दिशाओं की ट्रेनें निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग से संचालित होंगी।

11632 धनबाद–भोपाल एक्सप्रेस बदले मार्ग से चलेगी

गाड़ी संख्या 11632 धनबाद–भोपाल एक्सप्रेस 24 जून 2026 और 27 जून 2026 को अपने प्रारंभिक स्टेशन धनबाद से रवाना होकर परिवर्तित मार्ग से चलेगी।

यह ट्रेन अपने निर्धारित मार्ग धनबाद–चंद्रपुरा–गोमिया–पतरातू–गढ़वा रोड–गढ़वा–सिंगरौली के स्थान पर धनबाद–गया–सोन नगर–सिंगरौली मार्ग से संचालित होगी।

11631 भोपाल–धनबाद एक्सप्रेस का बदला मार्ग

गाड़ी संख्या 11631 भोपाल–धनबाद एक्सप्रेस 22 जून, 25 जून और 26 जून 2026 को परिवर्तित मार्ग से चलेगी।

यह ट्रेन निर्धारित मार्ग सिंगरौली–गढ़वा–गढ़वा रोड–पतरातू–चंद्रपुरा–धनबाद के बजाय सिंगरौली–सोन नगर–गया–धनबाद मार्ग से संचालित की जाएगी।

यात्रियों से अपडेट जानकारी लेने की अपील

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेन की ताजा स्थिति की जानकारी रेलवे की अधिकृत वेबसाइट, रेल मदद अथवा एनटीईएस के माध्यम से प्राप्त कर लें।

रेलवे ने यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए कहा है कि यह परिवर्तन निर्माण कार्य के कारण अस्थायी रूप से किया गया है।

Related Articles