National

अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद की सड़क हादसे में मौत, झांसी में डिवाइडर से टकराई कार

ांसी: माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद और उसके दोस्त सोनू की गुरुवार को झांसी में एक सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा पूंछ थाना क्षेत्र में हाईवे पर हुआ, जहां उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।

हादसे में कार सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अबान अहमद अपने साथियों के साथ प्रयागराज से झांसी जेल में बंद अपने भाई अली अहमद से मिलने जा रहा था। रास्ते में यह भीषण हादसा हो गया।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य किया। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Related Articles