गुरुग्राम, 14 अगस्त 2026। इस स्वतंत्रता दिवस पर केनस्टार ने अपने लोकप्रिय ‘नो फोन ऑवर’ अभियान का दूसरा संस्करण ‘नो फोन ऑवर 2.0’ शुरू किया है। कंपनी का लक्ष्य इस बार पिछले साल की तुलना में तीन गुना ज्यादा लोगों को अभियान से जोड़ना है। पिछले साल इस पहल में 1.5 लाख से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया था।
अभियान के तहत केनस्टार देशभर के लोगों से अपील कर रहा है कि वे एक घंटे के लिए मोबाइल फोन से दूरी बनाएं और परिवार, दोस्तों और अपने करीबियों के साथ समय बिताएं।
डिजिटल दुनिया से एक घंटे की आजादी
केनस्टार के मुताबिक आज लगातार डिजिटल रूप से जुड़े रहना जीवन का हिस्सा बन चुका है। ऐसे में इस स्वतंत्रता दिवस पर कंपनी ने ‘आजादी’ को एक अलग नजरिए से पेश किया है। अभियान का उद्देश्य लोगों को डिजिटल दुनिया से थोड़ी देर का ब्रेक लेकर वास्तविक बातचीत और रिश्तों के लिए समय निकालने के लिए प्रेरित करना है।
इस एक घंटे में लोग परिवार के साथ बातचीत कर सकते हैं, मिलकर खाना बना सकते हैं, गेम खेल सकते हैं या बिना किसी डिजिटल रुकावट के साथ समय बिता सकते हैं।
CEO बोले- खुशी के पलों को बढ़ाना उद्देश्य
केनस्टार के CEO सुनील जैन ने कहा कि खुशी कंपनी के हर काम के केंद्र में है। ‘नो फोन ऑवर’ के जरिए कंपनी अपने उत्पादों से आगे बढ़कर ऐसे पल बनाने की कोशिश कर रही है, जो लोगों को करीब लाएं और परिवार व दोस्तों को आपस में जुड़ने का अवसर दें।
उन्होंने कहा कि पिछले साल 1.5 लाख से अधिक लोगों की भागीदारी से यह संकेत मिला कि लोग डिजिटल दुनिया से कुछ समय दूर रहकर अपने करीबियों के साथ वास्तविक समय बिताने के अवसर चाहते हैं। इसी प्रतिक्रिया को आगे बढ़ाते हुए इस बार अभियान को बड़े स्तर पर चलाया जा रहा है।
15 अगस्त को शाम 6 से 7 बजे तक चलेगा अभियान
केनस्टार ने सभी लोगों, परिवारों और समुदायों से 15 अगस्त 2026 को शाम 6 बजे से 7 बजे तक #NoPhoneHour में शामिल होने की अपील की है।
प्रतिभागी एक घंटे फोन से दूर रहने का संकल्प लेकर अपने अनुभवों को स्टोरी, वीडियो या ऑडियो मैसेज के जरिए अभियान के प्लेटफॉर्म पर साझा कर सकते हैं। कंपनी का उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा लोगों को डिजिटल ब्रेक लेकर वास्तविक रिश्तों और साथ बिताए पलों के लिए प्रेरित करना है।
