गुरुग्राम, 13 अगस्त 2026। होम क्रेडिट इंडिया ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपना नया ब्रांड कैंपेन #खुदपरनिर्भर लॉन्च किया है। यह अभियान रोजमर्रा के उन पलों को सामने लाता है, जब लोग अपने वित्तीय फैसले खुद लेकर आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते हैं।
कैंपेन का मुख्य संदेश है कि आजादी सिर्फ 15 अगस्त को मनाया जाने वाला पर्व नहीं, बल्कि रोजाना महसूस की जाने वाली व्यक्तिगत उपलब्धि भी है। पहली बार अपनी कमाई से स्कूटर खरीदना, कॉलेज की फीस भरना, कारोबार शुरू करना, घर का रिनोवेशन कराना या खेती में निवेश करना—ये सभी आर्थिक आत्मनिर्भरता के उदाहरण हैं।
कैंपेन फिल्म में अलग-अलग उम्र, लिंग, स्थान और जीवन के पड़ावों से जुड़े 10 लोगों की कहानियां दिखाई गई हैं। फिल्म की शुरुआत कानपुर की 24 वर्षीय युवती से होती है, जो अपनी पहली स्कूटर खरीदने की खुशी साझा करती है। इसके बाद अलग-अलग क्षेत्रों के लोग अपने लिए वित्तीय स्वतंत्रता के मायने बताते हैं।
होम क्रेडिट इंडिया के चीफ मार्केटिंग एंड पीपल ऑफिसर आशीष तिवारी ने कहा कि लाखों भारतीय हर दिन अपनी स्वतंत्रता के नए अनुभव हासिल कर रहे हैं। #खुदपरनिर्भर के जरिए कंपनी इन्हीं व्यक्तिगत उपलब्धियों को सरल और वास्तविक अंदाज में सामने लाना चाहती है।
यह कैंपेन होम क्रेडिट इंडिया के #जिंदगीहिट दर्शन को भी आगे बढ़ाता है। कंपनी टू-व्हीलर और पर्सनल लोन, कंज्यूमर ड्यूरेबल फाइनेंसिंग और लोन अगेंस्ट प्रॉपर्टी (LAP) सहित विभिन्न वित्तीय समाधान उपलब्ध कराती है।
कैंपेन फिल्म YouTube, Instagram, Facebook और LinkedIn पर लाइव है।
