PWNSAT 2026: टॉप 500 छात्रों को मुफ्त पढ़ाई और हॉस्टल, 2.5 करोड़ रुपये तक के पुरस्कार

नई दिल्ली, 20 अगस्त 2026। फिजिक्स वाला ने JEE और NEET की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए PWNSAT 2026 स्कॉलरशिप परीक्षा की घोषणा की है। इसमें कक्षा 5 से 12वीं तक के छात्र और 12वीं पास कर चुके विद्यार्थी भी शामिल हो सकते हैं। परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन मुफ्त रखा गया है।

PWNSAT 2026 में चयनित छात्रों को 100 प्रतिशत तक ट्यूशन फीस स्कॉलरशिप मिल सकती है। इसके अलावा छात्रों को कुल 2.5 करोड़ रुपये तक के कैश प्राइज जीतने का मौका मिलेगा। स्कॉलरशिप कार्यक्रम के तहत प्रदर्शन के आधार पर टॉप 500 योग्य छात्रों को मुफ्त पढ़ाई और हॉस्टल की सुविधा भी दी जाएगी। यह योजना PCM और PCB दोनों स्ट्रीम के विद्यार्थियों के लिए है।

परीक्षा ऑनलाइन और ऑफलाइन, दोनों माध्यमों से होगी। ऑनलाइन परीक्षा 1 से 15 अक्टूबर 2026 के बीच दी जा सकेगी। वहीं ऑफलाइन परीक्षा 3, 4, 10 और 11 अक्टूबर को देशभर के PW विद्यापीठ, पाठशाला और ट्यूशन सेंटरों पर होगी। परीक्षा का रिजल्ट बाद में जारी किया जाएगा।

फिजिक्स वाला के शिक्षक, फाउंडर और CEO अलख पांडे ने कहा कि आर्थिक स्थिति के कारण किसी छात्र की पढ़ाई प्रभावित नहीं होनी चाहिए। PWNSAT के जरिए छात्रों को आर्थिक सहायता के साथ बेहतर मार्गदर्शन देने का प्रयास किया जा रहा है।

परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले कुछ छात्रों को रैंकर्स ग्रुप के माध्यम से JEE और NEET की तैयारी के लिए अतिरिक्त अकादमिक मेंटरशिप और गाइडेंस भी दी जाएगी।

Exit mobile version