भोपाल, 22 जुलाई। यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने यशवंतपुर (बेंगलुरु) से कोटा के बीच एक वन-वे स्पेशल ट्रेन (गाड़ी संख्या 06591) चलाने का निर्णय लिया है। यह विशेष ट्रेन 23 जुलाई 2026 (गुरुवार) को संचालित होगी और भोपाल मंडल के इटारसी तथा भोपाल स्टेशन होकर गुजरेगी।
रेलवे के अनुसार, ट्रेन 23 जुलाई को सुबह 7:00 बजे यशवंतपुर से रवाना होगी। निर्धारित समय के अनुसार यह 24 जुलाई को दोपहर 2:00 बजे इटारसी पहुंचेगी और 2:10 बजे रवाना होगी। इसके बाद ट्रेन दोपहर 3:00 बजे भोपाल पहुंचेगी तथा 3:10 बजे प्रस्थान कर रात 10:45 बजे कोटा पहुंचेगी।
प्रमुख ठहराव
यशवंतपुर, येलहंका जंक्शन, हिन्दूपुर, धर्मावरम जंक्शन, अनंतपुर, डोन, कुर्नूल सिटी, काचीगुड़ा, काज़ीपेट, बल्लारशाह, नागपुर, इटारसी जंक्शन, भोपाल, सीहोर, शुजालपुर, बेरछा, उज्जैन, नागदा, विक्रमगढ़ आलोट, चौमहला, शामगढ़, भवानीमंडी और कोटा।
18 एलएचबी कोच होंगे शामिल
स्पेशल ट्रेन में कुल 18 एलएचबी कोच लगाए जाएंगे, जिनमें 7 थर्ड एसी, 9 थर्ड एसी इकोनॉमी तथा 2 लगेज सह गार्ड जनरेटर कार शामिल हैं।
रेलवे ने यात्रियों को सूचित किया है कि इस स्पेशल ट्रेन के एसी कोचों में लिनेन (बेडरोल) की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी।
यात्रियों से अपील की गई है कि यात्रा से पहले अपने आरक्षण की स्थिति और ट्रेन के अद्यतन समय की जानकारी एनटीईएस (NTES), रेलवे हेल्पलाइन 139 या निकटतम रेलवे पूछताछ केंद्र से अवश्य प्राप्त कर लें।
