भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 32 अधिकारियों की अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। इस प्रशासनिक फेरबदल में अपर कलेक्टर, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO), नगर निगम आयुक्त, अनुविभागीय अधिकारी (SDM) और सहायक कलेक्टर स्तर के अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। कई अधिकारियों को मंत्रालय में उप सचिव के पद पर भी पदस्थ किया गया है।
भोपाल नगर निगम में अक्षय तेम्रवाल बने अपर आयुक्त
2018 बैच के IAS अधिकारी अक्षय कुमार तेम्रवाल, जो अब तक जिला पंचायत दतिया के मुख्य कार्यपालन अधिकारी थे, को अपर आयुक्त, नगर पालिक निगम भोपाल की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं अभिषेक चौधरी को ग्वालियर नगर निगम का आयुक्त बनाया गया है।
इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
1. संजना जैन (2016) – अपर कलेक्टर मैहर से उप सचिव, जल संसाधन विभाग।
2. जगदीश कुमार गोमे (2016) – CEO जिला पंचायत सिंगरौली से CEO जिला पंचायत सागर।
3. अभिषेक चौधरी (2018) – CEO जिला पंचायत धार से आयुक्त नगर निगम ग्वालियर।
4. संघ प्रिय (2018) – आयुक्त नगर निगम ग्वालियर से CEO जिला पंचायत सिंगरौली।
5. अक्षय कुमार तेम्रवाल (2018) – CEO जिला पंचायत दतिया से अपर आयुक्त नगर निगम भोपाल।
6. ज्योति शर्मा (2018) – CEO जिला पंचायत देवास से उप सचिव मध्यप्रदेश शासन।
7. अंजली जोसेफ जोनाथन (2018) – CEO जिला पंचायत हरदा से उप सचिव, लोक निर्माण विभाग।
8. नवीत कुमार धुर्वे (2018) – CEO जिला पंचायत टीकमगढ़ से CEO जिला पंचायत देवास।
9. सृष्टि देशमुख गौड़ा (2019) – अपर कलेक्टर खंडवा से CEO जिला पंचायत रीवा।
10. काजल जावता (2019) – CEO जिला पंचायत बड़वानी से अपर मिशन संचालक, राज्य शिक्षा केंद्र।
11. डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा (2019) – CEO जिला पंचायत खंडवा से उप सचिव मध्यप्रदेश शासन।
12. अनिल कुमार डामोर (2019) – अपर कलेक्टर विदिशा से आयुक्त नगर निगम सतना एवं CEO स्मार्ट सिटी सतना का अतिरिक्त प्रभार।
13. अभिषेक सराफ (2020) – CEO जिला पंचायत बालाघाट से अपर आयुक्त, नगरीय प्रशासन एवं विकास, भोपाल।
14. विवेक के.वी. (2020) – CEO जिला पंचायत सागर से CEO जबलपुर विकास प्राधिकरण।
15. सौम्या आनंद (2021) – CEO जिला पंचायत एवं अपर कलेक्टर श्योपुर से उप सचिव मध्यप्रदेश शासन।
16. ऐश्वर्य वर्मा (2022) – SDM शहपुरा, डिंडोरी से CEO जिला पंचायत सीधी।
17. आशीष (2022) – SDM सेंधवा, बड़वानी से CEO जिला पंचायत खंडवा।
18. कार्तिकेय जायसवाल (2022) – SDM वारासिवनी, बालाघाट से अपर आयुक्त नगर निगम इंदौर।
19. विशात धाकड़ (2022) – SDM कुक्षी, धार से CEO जिला पंचायत श्योपुर।
20. सोनाली देव (2022) – SDM बिछिया, मंडला से उप सचिव मध्यप्रदेश शासन।
21. अर्पित गुप्ता (2022) – SDM बैहर, बालाघाट से CEO जिला पंचायत बड़वानी।
22. तनुश्री मीणा (2022) – SDM पेटलावद, झाबुआ से CEO जिला पंचायत बालाघाट।
23. श्रद्धा शुक्ता (2022) – पदस्थापना हेतु प्रतीक्षारत से अपर कलेक्टर खंडवा।
24. आशीष कुमार (2024) – सहायक कलेक्टर झाबुआ से SDM बीना, सागर।
25. अनिकेत शांडिल्य (2024) – सहायक कलेक्टर सतना से SDM बैहर, बालाघाट।
26. आकाश अग्रवाल (2024) – सहायक कलेक्टर बालाघाट से SDM मझौली, सीधी।
27. पाटिल आशीष अशोक (2024) – सहायक कलेक्टर छतरपुर से SDM कुक्षी, धार।
28. सुशिर श्रीकृष्ण श्रीराम (2024) – सहायक कलेक्टर खंडवा से SDM देवसर, सिंगरौली।
29. कुलदीप पटेल (2024) – सहायक कलेक्टर रायसेन से SDM बिछिया, मंडला।
30. जामदार फरहान इरफान (2024) – सहायक कलेक्टर खरगोन से SDM बिजावर, छतरपुर।
31. ठाकरे ऋषिकेष विजय (2024) – सहायक कलेक्टर दमोह से SDM डबरा, ग्वालियर।
32. नवकिरण कौर (2024) – सहायक कलेक्टर धार से नवीन पदस्थापना आदेशानुसार जिम्मेदारी।
प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल
इस तबादला आदेश से मध्यप्रदेश के कई जिलों में जिला पंचायतों, नगर निगमों और राजस्व प्रशासन की कमान बदली है। खास तौर पर भोपाल, ग्वालियर, इंदौर, सतना, सिंगरौली, सागर, खंडवा, बालाघाट, बड़वानी और श्योपुर में प्रशासनिक जिम्मेदारियों में बदलाव हुआ है।
आदेश मध्यप्रदेश के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार जारी किया गया है। अधिकारियों की पदस्थापना अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी।
