State

बारिश में जलभराव रोकने संभागायुक्त सख्त, सड़कों के ब्लैक स्पॉट जल्द हटाने के निर्देश

बैरागढ़ ओवरब्रिज निर्माण की धीमी गति पर जताई नाराजगी, अधिकारियों को बेहतर समन्वय के साथ काम करने के निर्देश

भोपाल। मानसून के दौरान शहर की सड़कों पर जलभराव और यातायात व्यवस्था को लेकर संभागायुक्त ने सोमवार को अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि बारिश के दौरान सड़कों पर जलभराव की समस्या सामने नहीं आनी चाहिए। इसके लिए संबंधित विभाग आपसी समन्वय बनाकर पहले से प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करें।

संभागायुक्त ने कहा कि बारिश में खराब सड़कों, जलभराव और यातायात बाधाओं से जुड़ी शिकायतों को गंभीरता से लिया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मैदानी स्तर पर लगातार निगरानी रखें और आम जनता को परेशानी का सामना न करना पड़े। लापरवाही पाए जाने पर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

बैरागढ़ ओवरब्रिज कार्य में तेजी लाने के निर्देश

बैठक के दौरान बैरागढ़ में निर्माणाधीन ओवरब्रिज के कार्य की धीमी प्रगति पर संभागायुक्त ने नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाए, ताकि आम लोगों को जल्द यातायात सुविधा का लाभ मिल सके।

उन्होंने बारिश के दौरान पीएनजी गैस आपूर्ति व्यवस्था की भी समीक्षा की और निर्देश दिए कि खराब मौसम के बावजूद उपभोक्ताओं को गैस सप्लाई में किसी तरह की बाधा नहीं आनी चाहिए।

ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर तत्काल सुधार के निर्देश

बैठक में शहर और आसपास के क्षेत्रों में सड़क दुर्घटनाओं की दृष्टि से संवेदनशील स्थानों यानी ब्लैक स्पॉट को दूर करने पर भी चर्चा हुई। संभागायुक्त ने निर्देश दिए कि ट्रैफिक पुलिस और संबंधित विभाग बेहतर तालमेल के साथ काम करें।

उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर तत्काल सुधार संभव नहीं है, वहां सुरक्षा के लिए पर्याप्त संकेतक लगाए जाएं, जिससे वाहन चालकों को सतर्क किया जा सके और दुर्घटनाओं की संभावना कम हो।

सिंहस्थ और जीआईएस को देखते हुए सड़कों पर विशेष ध्यान

संभागायुक्त ने बताया कि आगामी सिंहस्थ आयोजन को देखते हुए — मार्ग पर यातायात दबाव बढ़ने की संभावना है। ऐसे में इस मार्ग की व्यवस्थाओं को मजबूत किया जाए, ताकि आवागमन सुचारू बना रहे।

उन्होंने आगामी जनवरी में प्रस्तावित जीआईएस आयोजन को ध्यान में रखते हुए भोपाल के आसपास के प्रमुख पर्यटन स्थलों तक जाने वाली सड़कों की स्थिति सुधारने के निर्देश भी दिए। विशेष रूप से और जैसे पर्यटन क्षेत्रों की सड़क कनेक्टिविटी पर ध्यान देने को कहा गया।

बैठक में संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles