नो हॉकर्स जोन में दुकानदारों को तय सीमा में कारोबार करने की हिदायत, हॉकर्स को टीटी नगर हाट बाजार में दुकानें लगाने के लिए किया जा रहा जागरूक
भोपाल। शहर के प्रमुख व्यावसायि
क क्षेत्र न्यू मार्केट में अतिक्रमण हटाने और नो हॉकर्स जोन व्यवस्था बनाए रखने के लिए नगर निगम की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में गुरुवार को सुबह 10 बजे से अतिक्रमण अमले ने बाजार में कार्रवाई शुरू की। इसके लिए 20 कर्मचारियों की टीम तैनात की गई है। टीम बाजार में घूमकर दुकानदारों को निर्धारित सीमा के भीतर ही दुकान लगाने और कारोबार करने के निर्देश दे रही है।
नगर निगम का अमला यह सुनिश्चित करने में जुटा है कि दुकानदार अपनी दुकानों के बाहर सड़क और पैदल चलने के रास्ते पर सामान न रखें। इससे बाजार में आने वाले लोगों को आवागमन में परेशानी न हो और अतिक्रमण के कारण यातायात बाधित न हो। कार्रवाई के दौरान दुकानदारों को निर्धारित सीमा का पालन करने की समझाइश भी दी जा रही है।
वहीं, न्यू मार्केट में ठेले और अस्थायी दुकानें लगाने वाले हॉकर्स को हटाकर उनके लिए निर्धारित वैकल्पिक स्थान पर व्यवस्था करने की पहल की जा रही है। निगम कर्मचारी मुनादी के माध्यम से हॉकर्स को टीटी नगर हाट बाजार में अस्थायी दुकानें लगाने के लिए जानकारी दे रहे हैं। उन्हें बताया जा रहा है कि वे निर्धारित स्थान पर ही अपना व्यवसाय करें।
नगर निगम का उद्देश्य न्यू मार्केट को अतिक्रमण मुक्त रखते हुए नो हॉकर्स जोन की व्यवस्था लागू करना है। इसके लिए अमले की तैनाती कर लगातार निगरानी और समझाइश दी जा रही है, ताकि बाजार में खरीदारी करने आने वाले लोगों को सुविधाजनक आवागमन मिल सके।
