वाहनों की धुलाई का गंदा पानी सड़क पर फैलाने पर शोरूम संचालक पर 20 हजार का जुर्माना

भोपाल। सड़क पर गंदा पानी और मिट्टी फैलाने पर नगर निगम ने शिवनगर स्थित बीजीएस होंडा शोरूम के संचालक से 20 हजार रुपये का जुर्माना वसूला। जोन-17 के वार्ड-79 में जांच के दौरान सर्विस स्टेशन पर वाहनों की धुलाई से निकला पानी और मिट्टी सड़क पर फैलती मिली थी। निगम के स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को शहर के सभी जोन में गंदगी और कचरा फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान कुल 178 प्रकरणों में 74 हजार 200 रुपये का स्पॉट फाइन वसूला गया। कार्रवाई में सार्वजनिक स्थानों पर कचरा, निर्माण मलबा और गंदगी फैलाने वालों को भी दंडित किया गया।

Exit mobile version