
अमृतसर–बिलासपुर एक्सप्रेस दिल्ली रूट से होकर संचालित, यात्रियों से यात्रा से पहले अपडेट लेने की अपील
भोपाल। साहिबाबाद स्टेशन पर मालगाड़ी के डिरेलमेंट के कारण उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल ने रेल परिचालन में अस्थायी बदलाव किया है। इसके चलते गाड़ी संख्या 18238 अमृतसर–बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस (20 जुलाई 2026 को अमृतसर से रवाना) को परिवर्तित मार्ग से संचालित किया जा रहा है।
रेल प्रशासन के अनुसार, यह ट्रेन गाजियाबाद–दिल्ली–नई दिल्ली–हजरत निजामुद्दीन मार्ग से होकर चलाई जा रही है। हालांकि, भोपाल मंडल के अंतर्गत आने वाले निर्धारित स्टेशनों पर ट्रेन अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही संचालित होगी।
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की नवीनतम स्थिति NTES, रेलवे हेल्पलाइन 139 या संबंधित रेलवे स्टेशन से अवश्य प्राप्त कर लें।
रेल प्रशासन ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए संबंधित स्टेशनों पर सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली, स्टेशन सूचना पट्ट, एसएमएस और अन्य उपलब्ध माध्यमों से लगातार अद्यतन जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।





