State

भोपाल: जवाहर चौक और सरस्वती नगर में नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान, दो ट्रक सामान जब्त

भोपाल, 22 जुलाई। नगर निगम के अतिक्रमण विरोधी अमले ने बुधवार को जवाहर चौक और सरस्वती नगर क्षेत्र में संयुक्त अभियान चलाकर सड़क, फुटपाथ, रोड कॉरिडोर और ग्रीन बेल्ट पर किए गए अतिक्रमण को हटाया। कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से लगाए गए ठेले, टेबल, काउंटर और अन्य सामान जब्त कर दो ट्रक सामान निगम ने अपने कब्जे में लिया।

अभियान के दौरान सड़क किनारे और फुटपाथ पर व्यवसाय कर रहे हॉकर्स और अतिक्रमणकारियों को हटाया गया, जिससे क्षेत्र के प्रमुख मार्ग अतिक्रमण मुक्त हो गए। नगर निगम की टीम ने दुकानदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि वे अपनी निर्धारित सीमा के भीतर ही व्यवसाय करें और सार्वजनिक स्थानों पर किसी प्रकार का अतिक्रमण न करें।

अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि सड़क पर गंदगी फैलाने, रोड कॉरिडोर और ग्रीन बेल्ट क्षेत्र पर कब्जा करने अथवा यातायात में बाधा उत्पन्न करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

इस अभियान का नेतृत्व अतिक्रमण अधिकारी शैलेंद्र सिंह भदौरिया और संध्या पाली के अतिक्रमण अधिकारी नासिर खान ने संयुक्त रूप से किया। नगर निगम ने बताया कि शहर को अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए ऐसे अभियान नियमित रूप से जारी रहेंगे।

Related Articles