State

टीला जमालपुरा में आबकारी विभाग की रेड, 40 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त

भोपाल। शहर में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ आबकारी विभाग ने कार्रवाई करते हुए टीला जमालपुरा इलाके में छापा मारा। इस दौरान मौके से 40 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गई। विभाग की टीम ने शराब के साथ एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, आबकारी विभाग को इलाके में अवैध रूप से शराब रखे जाने और कारोबार किए जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी। तलाशी के दौरान बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब मिली, जिसे जब्त कर लिया गया। कार्रवाई के दौरान इलाके में हड़कंप मच गया। विभाग ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जब्त शराब की कीमत और उसके स्रोत का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।
[

Related Articles