पीपुल्स यूनिवर्सिटी में वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

भोपाल, 26 जुलाई। मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशन तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष मनोज कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सुनीत अग्रवाल के नेतृत्व में पंच-ज अभियान के तहत पीपुल्स यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ लॉ में वृक्षारोपण एवं विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में पीपुल्स यूनिवर्सिटी की रजिस्ट्रार डॉ. निरजा मालिक, प्रिंस कुमार गुप्ता, पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज़ के प्राचार्य रविकांत गुप्ता, लीगल एड सेल के प्रभारी, प्राध्यापकगण तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

इस अवसर पर परिसर में 50 से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य का संदेश दिया गया। सभी प्रतिभागियों ने पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प भी लिया।

कार्यक्रम के दौरान नि:शुल्क विधिक सहायता योजना की जानकारी देते हुए बताया गया कि पात्र एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाती है। इसके साथ ही विद्यार्थियों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और आवश्यकता पड़ने पर विधिक सेवाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।

Exit mobile version