State

भोपाल में तीन दिन गूंजेंगी पुलिस बैंड की देशभक्ति की धुनें

बोट क्लब, शौर्य स्मारक और जहांगीराबाद में 28 से 30 अक्टूबर तक शाम 4 से 5:30 बजे तक होंगे कार्यक्रम, नागरिकों के लिए प्रवेश नि:शुल्क

भोपाल। मध्यप्रदेश सातवीं वाहिनी पुलिस बैंड की ओर से 28, 29 और 30 अक्टूबर को भोपाल के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर संगीत प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इन कार्यक्रमों में पुलिस बैंड के जवान देशभक्ति के गीतों के साथ अन्य गीतों की धुनें भी प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम में आम नागरिक नि:शुल्क शामिल हो सकेंगे।

सातवीं वाहिनी के कमांडेंट हितेश चौधरी ने बताया कि 28 से 30 अक्टूबर तक शाम 4 बजे से 5:30 बजे के बीच बैंड की प्रस्तुतियां होंगी। इनके आयोजन स्थल बोट क्लब, शौर्य स्मारक और जहांगीराबाद स्थित पुलिस पेट्रोल पंप रहेंगे।

पुलिस स्मृति दिवस और झंडा दिवस से लेकर राष्ट्रीय एकता दिवस तक दस दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में पुलिस बैंड की प्रस्तुतियों के माध्यम से नागरिकों तक देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। पुलिस विभाग ने शहरवासियों से इन कार्यक्रमों में शामिल होने की अपील की है।

Related Articles