एनपीएस संचय: नियमित बचत से भविष्य की आर्थिक सुरक्षा का सरल विकल्प, असंगठित क्षेत्र के लोगों को मिलेगा लाभ
भोपाल, 6 जुलाई। असंगठित एवं अनौपचारिक क्षेत्र में कार्यरत करोड़ों नागरिकों की भविष्य की आर्थिक सुरक्षा को मजबूत बनाने के उद्देश्य से पेंशन निधि विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (PFRDA) राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS) के अंतर्गत ‘एनपीएस संचय’ को एक सरल और सुलभ पेंशन समाधान के रूप में बढ़ावा दे रहा है।देश में किसान, श्रमिक, महिलाएं, छोटे कारोबारी, स्वरोजगार से जुड़े लोग तथा निजी क्षेत्र के कर्मचारी वर्तमान आवश्यकताओं के कारण अक्सर भविष्य के लिए नियमित बचत नहीं कर पाते। ऐसे में एनपीएस संचय उन्हें व्यवस्थित तरीके से दीर्घकालिक पेंशन कोष तैयार करने का अवसर प्रदान करता है।क्या है एनपीएस संचय?एनपीएस संचय राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली के अंतर्गत एक ऐसी व्यवस्था है, जिसमें नागरिक नियमित और स्वैच्छिक अंशदान के माध्यम से अपने सेवानिवृत्ति काल के लिए पेंशन कोष तैयार कर सकते हैं। इसका उद्देश्य लोगों में बचत की आदत विकसित करना और भविष्य की आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करना है।यह योजना विशेष रूप से उन लोगों के लिए उपयोगी मानी जा रही है, जो निवेश के जटिल विकल्पों से बचते हुए सरल और व्यवस्थित पेंशन योजना अपनाना चाहते हैं।निवेश विकल्प चुनने की आवश्यकता नहींएनपीएस संचय की प्रमुख विशेषता इसकी सरल निवेश प्रक्रिया है। सामान्य एनपीएस योजनाओं में निवेशकों को इक्विटी (E), कॉर्पोरेट डेट (C) और सरकारी प्रतिभूतियों (G) जैसे परिसंपत्ति वर्गों का चयन करना पड़ता है।हालांकि, एनपीएस संचय में निवेश कॉम्पोजिट स्कीम के माध्यम से पूर्वनिर्धारित संरचना के अनुसार किया जाता है। इससे खाताधारक को अलग-अलग निवेश विकल्प चुनने की आवश्यकता नहीं होती और वह केवल नियमित अंशदान पर ध्यान दे सकता है।कौन-कौन ले सकता है लाभ?इस योजना से 18 से 85 वर्ष आयु के पात्र भारतीय नागरिक जुड़ सकते हैं। इनमें किसान, श्रमिक, असंगठित क्षेत्र के कामगार, महिलाएं, स्वरोजगार से जुड़े लोग, छोटे व्यवसायी, निजी क्षेत्र के कर्मचारी तथा अन्य पात्र नागरिक शामिल हैं।एनपीएस संचय की प्रमुख विशेषताएं- मात्र ₹250 से खाता खोलने की सुविधा।
– ₹10 से भी स्वैच्छिक अंशदान करने का विकल्प।
– निवेश विकल्प चुनने की आवश्यकता नहीं।
– कॉम्पोजिट स्कीम आधारित सरल निवेश व्यवस्था।
– नियमित बचत के माध्यम से दीर्घकालिक पेंशन कोष का निर्माण।
– निर्धारित नियमों के अनुसार आंशिक निकासी की सुविधा।
– सेवानिवृत्ति के लिए अनुशासित और संगठित बचत व्यवस्था।कैसे खोलें एनपीएस संचय खाता?इच्छुक नागरिक निम्न माध्यमों से एनपीएस संचय खाता खोल सकते हैं—- ऑनलाइन eNPS प्लेटफॉर्म
– अधिकृत बैंक शाखाएं
– पॉइंट ऑफ प्रेजेंस (PoPs)
– कॉमन सर्विस सेंटर (CSC)
– अधिकृत सेवा प्रदाताओं के माध्यम सेअधिक जानकारी के लिए नागरिक PFRDA के टोल फ्री नंबर 1800-110-708 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा NPS Sanchay लिखकर 56677 पर एसएमएस भेजा जा सकता है तथा आधिकारिक वेबसाइट www.pfrda.org.in से भी विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा सकती है।