Patrol से प्रेरित डिजाइन, 100% टर्बो इंजन लाइन-अप, 700 लीटर बूट स्पेस और 17 से अधिक ADAS फीचर्स के साथ भारत में हुआ वर्ल्ड प्रीमियर
मुंबई, 9 जुलाई 2026। निसान मोटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने भारत में अपनी नई प्रीमियम C-SUV ‘Nissan TEKTON’ का वर्ल्ड प्रीमियर किया। कंपनी के अनुसार, यह मॉडल उसकी ‘इंडिया रीसर्जेंस स्ट्रेटजी’ का महत्वपूर्ण हिस्सा है और वर्ष 2026 में लॉन्च किया गया दूसरा प्रमुख उत्पाद है। नई TEKTON की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 10.49 लाख रुपये रखी गई है, जबकि टॉप वेरिएंट की कीमत 18.59 लाख रुपये है। इसकी बुकिंग देशभर में निसान की अधिकृत डीलरशिप और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर शुरू हो चुकी है।
नई TEKTON का डिजाइन निसान की प्रतिष्ठित एसयूवी Patrol से प्रेरित है। इसमें फुल-विड्थ क्रोम ग्रिल, C-शेप एलईडी हेडलैंप, कनेक्टेड एलईडी टेललैंप, 212 मिमी ग्राउंड क्लीयरेंस और 700 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है।
परफॉर्मेंस के लिए एसयूवी में Turbo T160 और Turbo T280 इंजन विकल्प दिए गए हैं। T280 इंजन 163 PS की पावर और 280 Nm का टॉर्क देता है तथा 6-स्पीड वेट क्लच DCT और ई-शिफ्टर के साथ उपलब्ध है। वहीं T160 इंजन बेहतर ईंधन दक्षता के साथ मैनुअल ट्रांसमिशन में उपलब्ध है।
कनेक्टिविटी के लिए TEKTON में Google Built-in के साथ 10.1 इंच का HD इंफोटेनमेंट सिस्टम और 10.25 इंच का डिजिटल कॉकपिट दिया गया है। इसमें Google Maps, Google Assistant, Google Play के 200 से अधिक ऐप्स और MyNISSAN ऐप के जरिए 55 से अधिक कनेक्टेड फीचर्स का सपोर्ट मिलता है।
सुरक्षा के लिहाज से नई TEKTON में सभी वेरिएंट्स में 6 एयरबैग, 40 से अधिक स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स और 17 से ज्यादा ADAS (Advanced Driver Assistance Systems) फीचर्स दिए गए हैं। इनमें Adaptive Cruise Control, Autonomous Emergency Braking, Lane Keep Assist, Blind Spot Warning, Driver Attention Alert और 360-डिग्री कैमरा जैसी आधुनिक तकनीकें शामिल हैं।
निसान के अनुसार, TEKTON का निर्माण चेन्नई प्लांट में “वन कार, वन वर्ल्ड” अवधारणा के तहत किया गया है। यह मॉडल भारतीय बाजार के साथ-साथ पश्चिम एशिया और अफ्रीका सहित कई अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी निर्यात किया जाएगा।
प्रमुख कीमतें (एक्स-शोरूम):
TEKTON VISIA T160 MT – ₹10.49 लाख
TEKTON VISIA+ T160 MT – ₹11.14 लाख
TEKTON ACENTA T160 MT – ₹11.79 लाख
TEKTON N-CONNECTA T280 DCT – ₹16.49 लाख
TEKTON TEKNA+ T280 DCT – ₹18.59 लाख