भोपाल में नगर निगम का अतिक्रमण विरोधी अभियान, 16 ठेले समेत बड़ी मात्रा में सामान जब्त

भोपाल, 23 जुलाई। नगर निगम भोपाल ने शहर में अतिक्रमण और अवैध निर्माणों के खिलाफ गुरुवार को व्यापक अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से अतिक्रमण हटाए गए, अवैध निर्माणों को तोड़ा गया तथा 16 ठेले, स्टूल, बेंच, शोकेस, वाटर कूलर और अन्य सामान जब्त किया गया। निगम ने जिला प्रशासन के साथ मिलकर अमराई आंगनवाड़ी के पास एक प्लॉट पर बने अवैध शेड को भी हटाया।

नगर निगम आयुक्त संस्कृति जैन के निर्देश पर अतिक्रमण निरोधक दस्तों ने सीएम हेल्पलाइन, कॉल सेंटर और अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों के आधार पर कार्रवाई की। अभियान के दौरान अवैध झुग्गियां, किचन गार्डन की जाली, चबूतरे, नालियों पर रखी स्लैब, छप्पर, फुटपाथ पर लगी दुकानें, दुकानों के बाहर रखा सामान और अन्य अतिक्रमण हटाए गए।

कई इलाकों में हुई कार्रवाई

निगम की टीम ने कोलार, दानिश कुंज, मंदाकिनी, राजहंस कॉलोनी, जवाहर चौक, एमपी नगर, बोर्ड ऑफिस चौराहा, एम्स मेट्रो स्टेशन, बुधवारा, नादरा बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म-6, करोंद, बैरसिया रोड सहित शहर के कई क्षेत्रों में कार्रवाई की।

अभियान के दौरान राजहंस कॉलोनी में एक अवैध निर्माण, बालाजी परिसर में बन रही एक अवैध दीवार, बुधवारा में जर्जर मकान, करोंद रूसल्ली में दो अवैध चबूतरे तथा करोंद हाउसिंग बोर्ड और नवीबाग जैन सिटी में एक-एक अवैध छप्पर हटाया गया।

मेट्रो परियोजना क्षेत्र से हटाया अतिक्रमण

निगम ने भोपाल मेमोरियल हॉस्पिटल, करोंद के पास मेट्रो परियोजना में बाधा बन रहे 20 दुकानों के बाहर रखे सामान को हटवाया। साथ ही संबंधित व्यापारियों को अवैध शेड और पक्के निर्माण स्वयं हटाने की चेतावनी भी दी।

मंदाकिनी रोड स्थित क्षेत्र से आवागमन में बाधा बन रहे 12 दोपहिया और 10 चारपहिया वाहनों को भी हटाया गया।

यह सामान किया जब्त

अभियान के दौरान निगम ने अतिक्रमण हटाते हुए निम्न सामान जब्त किया—

नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि शहर में अतिक्रमण और अवैध निर्माणों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा सार्वजनिक भूमि पर कब्जा या आवागमन में बाधा उत्पन्न करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version