भोपाल में गंदगी और प्रतिबंधित पॉलीथीन पर नगर निगम की कार्रवाई, 73 मामलों में 12,600 रुपए का जुर्माना

भोपाल, 24 जुलाई। राजधानी में स्वच्छता बनाए रखने और प्रतिबंधित पॉलीथीन के उपयोग पर रोक लगाने के लिए नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान गंदगी फैलाने, प्रदूषण करने, सार्वजनिक संपत्ति पर पुताई और बैनर लगाने सहित विभिन्न उल्लंघनों पर कार्रवाई करते हुए 73 मामलों में कुल ₹12,600 का स्पॉट फाइन वसूला गया।

नगर निगम के अनुसार, जोन-13 में 17 प्रकरणों में ₹3,800, जोन-14 में 26 प्रकरणों में ₹3,800, जोन-15 में 19 प्रकरणों में ₹1,900 तथा जोन-16 में 11 प्रकरणों में ₹3,100 का जुर्माना वसूला गया।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि शहर में स्वच्छता बनाए रखने और प्रतिबंधित पॉलीथीन के उपयोग पर प्रभावी रोक लगाने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे स्वच्छता नियमों का पालन करें और प्रतिबंधित पॉलीथीन का उपयोग न करें, ताकि शहर को साफ और प्रदूषण मुक्त बनाया जा सके।

Exit mobile version