State

काटजू अस्पताल की रोगी कल्याण समिति की बैठक में शामिल हुए विधायक भगवानदास सबनानी

स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर हुई विस्तृत चर्चा

भोपाल। विधायक भगवानदास सबनानी ने शुक्रवार को काटजू अस्पताल में आयोजित रोगी कल्याण समिति की साधारण सभा की बैठक में भाग लिया। बैठक में अस्पताल की व्यवस्थाओं, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता तथा मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक के दौरान विधायक सबनानी ने अस्पताल में उपचार व्यवस्था, मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं और स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी एवं जनहितकारी बनाने पर सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में मरीजों को समय पर गुणवत्तापूर्ण उपचार और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ, प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए सभी संबंधित विभागों को समन्वय के साथ कार्य करना होगा। रोगी हित सर्वोपरि है और प्रत्येक नागरिक को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।

बैठक में अस्पताल प्रबंधन एवं समिति के सदस्यों ने भी विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया। विधायक ने अस्पताल प्रबंधन से जनहित को ध्यान में रखते हुए आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में लगातार सुधार सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

Related Articles