State

गणेश चतुर्थी पर मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने की पूजा-अर्चना

चार इमली स्थित कार्यालय में भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

भोपाल, 14 सितंबर। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर कैबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने भोपाल के चार इमली स्थित कार्यालय में भगवान श्री गणेश की विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान गणेश से देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि तथा नागरिकों के कल्याण की कामना की।

मंत्री कुशवाह ने विघ्नहर्ता भगवान गणेश से प्रार्थना करते हुए कहा कि उनकी कृपा सभी देशवासियों पर बनी रहे और जीवन में आने वाली बाधाएं दूर हों। उन्होंने राष्ट्र की निरंतर प्रगति, उन्नति और समृद्धि के लिए भी प्रार्थना की।

इस अवसर पर उन्होंने गणेश चतुर्थी की सभी नागरिकों को शुभकामनाएं दीं और भगवान गणेश से प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति और खुशहाली बनाए रखने की कामना की।

Related Articles