State

फंदा कला में अल्ट्राटेक यूनिट का विरोध, जिला पंचायत सीईओ को सौंपा ज्ञापन

भोपाल, 25 नवंबर. ग्राम फंदा कला में प्रस्तावित अल्ट्राटेक सीमेंट की ग्राइंडिंग यूनिट की स्थापना का विरोध शुरू हो गया है। बुधवार को जिला पंचायत सदस्य देवकुंवर अनिल हाड़ा के नेतृत्व में जिला पंचायत सदस्यों ने जिला पंचायत सीईओ इला तिवारी को ज्ञापन सौंपकर यूनिट की स्थापना पर रोक लगाने की मांग की। देवकुंवर हाड़ा ने बताया कि प्रस्तावित यूनिट से आसपास के बड़े तालाब के कैचमेंट क्षेत्र पर असर पड़ सकता है। इससे जल प्रदूषण, भूजल दूषित होने और क्षेत्र में धूल फैलने की आशंका है। इसका असर खेती और फसलों पर भी पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों के हितों और पर्यावरण को देखते हुए फंदा कला में सीमेंट ग्राइंडिंग यूनिट स्थापित नहीं की जानी चाहिए। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य चंद्रेश सुरेश राजपूत, विजया विनोद राजोरिया और सरपंच कुलदीप त्यागी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles