नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0′ अभियान के तहत कई जिलों में कार्रवाई, तस्करों पर पुलिस का शिकंजाभोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस के राज्यव्यापी अभियान “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” के तहत पिछले तीन दिनों में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ व्यापक कार्रवाई की गई। पुलिस ने विभिन्न जिलों में छापेमारी कर 82 लाख रुपये से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ और तस्करी में प्रयुक्त वाहन जब्त किए तथा कई आरोपियों को गिरफ्तार किया।नीमच में सबसे बड़ी कार्रवाईजीरन थाना पुलिस ने एक ट्रक से 175 किलोग्राम डोडाचूरा जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। जब्त सामग्री की कीमत करीब 26.25 लाख रुपये आंकी गई है। वहीं रतनगढ़ थाना पुलिस ने 120 किलोग्राम डोडाचूरा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर लगभग 18 लाख रुपये का मादक पदार्थ और कार जब्त की। दोनों मामलों में कुल 44.25 लाख रुपये की संपत्ति जब्त हुई।मंदसौर में अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारसुवासरा थाना पुलिस ने 80 ग्राम एमडी ड्रग्स और डोडाचूरा के साथ गुजरात के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। नारायणगढ़ थाना पुलिस ने वाहन जांच के दौरान हरियाणा के दो तस्करों से 1.1 किलोग्राम अफीम, स्कॉर्पियो और मोबाइल फोन सहित करीब 21.94 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की। जिले में कुल 23.54 लाख रुपये की कार्रवाई हुई।अन्य जिलों में भी कार्रवाईअशोकनगर: 63 किलोग्राम गांजा (कीमत लगभग 6.30 लाख रुपये) के साथ एक आरोपी गिरफ्तार।खरगोन: 5.1 किलोग्राम गांजा और मोटरसाइकिल सहित दो आरोपी गिरफ्तार।शिवपुरी: 7.2 ग्राम स्मैक और मोटरसाइकिल सहित एक आरोपी गिरफ्तार।इंदौर: 12 ग्राम से अधिक एमडी ड्रग्स के साथ एक आरोपी गिरफ्तार।नरसिंहपुर: 11.10 ग्राम स्मैक और मोबाइल फोन सहित एक आरोपी गिरफ्तार।गुना: 10 किलोग्राम गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार।जीआरपी जबलपुर: 3 किलोग्राम गांजा के साथ एक महिला तस्कर गिरफ्तार।कटनी: 2.567 किलोग्राम गांजा और वाहन सहित दो आरोपी गिरफ्तार।भोपाल: क्राइम ब्रांच ने 7.8 किलोग्राम गांजा के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि शाहजहांनाबाद थाना पुलिस ने 4 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी को पकड़ा।मध्यप्रदेश पुलिस ने कहा है कि प्रदेश को नशामुक्त और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।