नई पीढ़ी की दोस्ती, अनुभव और सहज पलों को कैंपेन में दिया नया अंदाज; कार्तिक आर्यन बने ब्रांड का चेहरा
मुंबई, 19 सितंबर। हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने अपनी दोस्ती-केंद्रित ब्रांड पहचान को आगे बढ़ाते हुए नया कैंपेन ‘यारी की नई वाइब’ लॉन्च किया है। कैंपेन में अभिनेता और ब्रांड एंबेसडर कार्तिक आर्यन नजर आ रहे हैं। इसके जरिए ब्रांड ने आज की पीढ़ी की दोस्ती को नए अनुभवों, सहजता और साथ मिलकर यादगार पल बनाने से जोड़ने की कोशिश की है।
ब्रांड के मुताबिक, आज की यारी सिर्फ दोस्तों के साथ समय बिताने तक सीमित नहीं है। दोस्त जब साथ होते हैं तो सामान्य-सा प्लान भी अचानक किसी नए अनुभव में बदल सकता है। कैंपेन इसी सोच को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है।
नई ब्रांड फिल्म में कार्तिक आर्यन अपने दोस्तों के साथ नजर आते हैं। रोजमर्रा का एक सामान्य प्लान अचानक नए मोड़ लेता है और दोस्तों के बीच का साथ एक यादगार अनुभव में बदल जाता है। फिल्म में लोकप्रिय ‘आओ ट्विस्ट करें’ गीत को भी नए अंदाज में पेश किया गया है।
कैंपेन के साथ ब्रांड की विजुअल पहचान में भी बदलाव किया गया है। नए डिजाइन वाले कैन को आधुनिक और प्रीमियम रूप दिया गया है। इसमें ऑरेंज, टील और सिल्वर रंगों का संयोजन इस्तेमाल किया गया है। कंपनी के अनुसार, नई पैकेजिंग और कैंपेन मिलकर ब्रांड को आधुनिक रूप देते हैं, जबकि दोस्ती के साथ उसका पुराना जुड़ाव बरकरार रखते हैं।
डियाजियो इंडिया की वीपी मार्केटिंग एंड कैटेगरी हेड आनंदिता दत्ता ने कहा कि ‘यारी की नई वाइब’ के जरिए आज की बदलती दोस्ती और साथ मिलकर बनाए जाने वाले अनुभवों को सामने लाने की कोशिश की गई है। उनके अनुसार, दोस्ती अब केवल साथ रहने तक सीमित नहीं है, बल्कि साथ बनाए गए अनुभव और उनसे जुड़ी यादें भी इसका हिस्सा हैं।
कार्तिक आर्यन ने कहा कि दोस्तों के साथ उनकी कई यादें ऐसे प्लान से जुड़ी हैं, जो वास्तव में पहले से प्लान नहीं किए गए थे। उनके मुताबिक, यही सहजता ‘यारी की नई वाइब’ को वास्तविक बनाती है।
साची एंड साची इंडिया के चीफ क्रिएटिव ऑफिसर कार्तिक स्मेटासेक ने बताया कि कैंपेन में नए बदलाव को सामने रखने के लिए मैकडॉवेल्स सोडा के कैन को एक प्रतीक के रूप में इस्तेमाल किया गया है। उनके अनुसार, हर ‘ट्विस्ट’ दोस्तों को नए अनुभव और नई ऊर्जा की ओर ले जाने की अवधारणा को दर्शाता है।
