भोपाल। यात्रियों की सुविधा और बढ़ती यात्रा मांग को देखते हुए रेलवे ने स्पेशल ट्रेन के रूप में संचालित गाड़ी संख्या 04717/04718 हिसार-तिरुपति-हिसार साप्ताहिक एक्सप्रेस को अब नियमित ट्रेन का दर्जा दे दिया है। अब यह ट्रेन 14723/14724 हिसार-तिरुपति-हिसार साप्ताहिक एक्सप्रेस के नियमित नंबर से संचालित होगी। यह ट्रेन संत हिरदाराम नगर, भोपाल और इटारसी स्टेशनों पर भी रुकेगी।
25 जुलाई से नए नंबर के साथ होगी शुरुआत
गाड़ी संख्या 14723 हिसार-तिरुपति साप्ताहिक एक्सप्रेस 25 जुलाई 2026 से प्रत्येक शनिवार को हिसार से दोपहर 2:10 बजे रवाना होगी और निर्धारित स्टेशनों से होते हुए तीसरे दिन सोमवार सुबह 9:30 बजे तिरुपति पहुंचेगी।
वहीं गाड़ी संख्या 14724 तिरुपति-हिसार साप्ताहिक एक्सप्रेस 27 जुलाई 2026 से प्रत्येक सोमवार को तिरुपति से रात 11:10 बजे रवाना होकर बुधवार रात 10:40 बजे हिसार पहुंचेगी।
इन प्रमुख स्टेशनों पर रहेगा ठहराव
ट्रेन का ठहराव सादुलपुर, लोहारू, सूरजगढ़, चिड़ावा, झुंझुनू, नवलगढ़, सीकर, रींगस, दहर का बालाजी, जयपुर, दुर्गापुरा, सवाई माधोपुर, कोटा, रामगंज मंडी, नागदा, उज्जैन, शुजालपुर, संत हिरदाराम नगर, भोपाल, इटारसी, नागपुर, बल्लारशाह, सिरपुर कागजनगर, वारंगल, खम्मम, विजयवाड़ा, ओंगोल, नेल्लूर, गुडूर जंक्शन और रेणिगुंटा जंक्शन पर होगा।
23 कोच के साथ चलेगी ट्रेन
इस साप्ताहिक एक्सप्रेस में कुल 23 कोच होंगे, जिनमें—
2 एसी द्वितीय श्रेणी
7 एसी तृतीय श्रेणी
8 शयनयान (स्लीपर) कोच
4 सामान्य श्रेणी कोच
2 एसएलआरडी (गार्ड एवं लगेज) कोच शामिल हैं।
रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे ट्रेन की समय-सारिणी, सीट उपलब्धता और अन्य जानकारी एनटीईएस (NTES) ऐप या भारतीय रेलवे के आधिकारिक पूछताछ पोर्टल से प्राप्त करें।
