
पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश, रेल कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग
भोपाल। **** एवं **** अभियान-2026 के अंतर्गत भोपाल रेल मंडल की विभिन्न इकाइयों में पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में निशातपुरा स्थित **** परिसर में भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया गया।
रैली का उद्देश्य कर्मचारियों एवं आमजन को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना तथा दैनिक जीवन में साइकिल के उपयोग को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम में कारखाना परिसर के विभिन्न विभागों, अनुभागों, शाखाओं और प्रशिक्षण संस्थानों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
प्रशासनिक भवन से तकनीकी प्रशिक्षण संस्थान तक निकली रैली
साइकिल रैली का शुभारंभ कारखाना परिसर से किया गया और यह प्रशासनिक भवन से तकनीकी प्रशिक्षण संस्थान तक निकाली गई। प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छ वायु और स्वास्थ्य संवर्धन से जुड़े संदेशों के साथ रैली में भाग लिया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में सहायक कार्मिक अधिकारी **** ने स्वागत भाषण देते हुए आयोजन की रूपरेखा प्रस्तुत की।
मुख्य कारखाना प्रबंधक ने दिखाई हरी झंडी
रैली को मुख्य अतिथि एवं मुख्य कारखाना प्रबंधक **** ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि साइकिल न केवल पर्यावरण अनुकूल परिवहन का माध्यम है, बल्कि यह स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का भी प्रभावी तरीका है।
उन्होंने कर्मचारियों से दैनिक जीवन में पर्यावरण संरक्षण से जुड़े छोटे-छोटे प्रयासों को अपनाने का आह्वान किया।
प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
रैली के सफल समापन के बाद सभी प्रतिभागियों को उनके उत्साह और सक्रिय सहभागिता के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में ****, **** तथा **** सहित विभिन्न अनुभागों के अधिकारी, पर्यवेक्षक और कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
स्वच्छ पर्यावरण के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी
कार्यक्रम के अंत में मुख्य कारखाना प्रबंधक प्रफुल्ल बी. कोहाड़े ने आयोजन से जुड़े सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के उत्तम स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण के प्रति निरंतर योगदान की कामना की।
अंत में सहायक कार्मिक अधिकारी एम.एल. मीणा ने उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।



