State

हर बूथ को सशक्त बनाकर संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएं : गोविंद सिंह राजपूत

मंडल प्रभारियों की बैठक में संगठन विस्तार, जनसंपर्क और बूथ मजबूती पर हुआ मंथन

भोपाल। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री तथा सुरखी विधानसभा क्षेत्र के विधायक ने रविवार को मातेश्वरी परिसर में सुरखी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडल प्रभारियों की बैठक लेकर संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की।

बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने और केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि की सबसे बड़ी ताकत उसका समर्पित और अनुशासित कार्यकर्ता है। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की सफलता का आधार है। प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता को अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि पार्टी की विचारधारा, केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुंचाने में कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका है। उन्होंने मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ स्तर पर नियमित संगठनात्मक गतिविधियां संचालित करने तथा अंतिम पंक्ति के कार्यकर्ता तक संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया।

बूथ ही भाजपा की विजय का आधार

बैठक में बूथ सशक्तिकरण अभियान की समीक्षा करते हुए मंत्री राजपूत ने कहा कि भाजपा की चुनावी सफलता का मुख्य आधार मजबूत बूथ व्यवस्था है। उन्होंने मंडल प्रभारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक बूथ पर सक्रिय कार्यकर्ताओं की टीम तैयार की जाए और बूथ समितियों को लगातार सक्रिय रखा जाए।

उन्होंने वरिष्ठ एवं पुराने कार्यकर्ताओं के अनुभव का उपयोग करते हुए नए कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ने के लिए अभियान चलाने की बात कही। साथ ही शक्ति केंद्रों पर नियमित बैठकें आयोजित करने और जनसंपर्क कार्यक्रमों को गति देने के निर्देश दिए।

केंद्र सरकार की उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान

बैठक में प्रधानमंत्री के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी चर्चा हुई।

मंत्री राजपूत ने कहा कि कार्यकर्ता जनसंपर्क अभियान के माध्यम से केंद्र सरकार की उपलब्धियों, गरीब कल्याण योजनाओं, किसान हितैषी निर्णयों, महिला सशक्तिकरण और विकास कार्यों की जानकारी जनता तक पहुंचाएं। उन्होंने योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों से संपर्क कर उन्हें संगठन से जोड़ने पर भी जोर दिया।

‘मन की बात’ को जनभागीदारी का माध्यम बनाने की अपील

मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम ‘मन की बात’ को समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बताते हुए मंडल प्रभारियों से प्रत्येक मंडल के कम से कम एक बूथ पर सामूहिक श्रवण कार्यक्रम आयोजित करने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि जनभागीदारी और प्रेरणा का प्रभावी मंच है।

मंडलों को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर

बैठक में सदस्यता विस्तार, सेवा गतिविधियों, सामाजिक संपर्क अभियान और मंडलों को संगठनात्मक रूप से आत्मनिर्भर बनाने जैसे विषयों पर चर्चा हुई। मंत्री राजपूत ने कहा कि प्रत्येक मंडल स्थानीय स्तर पर संगठन के कार्यक्रमों को सफल बनाने में सक्षम बने और जनसमस्याओं के समाधान में भी सक्रिय भूमिका निभाए।

लगातार अनुपस्थित रहने वाले पदाधिकारी होंगे पदमुक्त

बैठक में विधानसभा प्रभारी डॉ. वीरेंद्र पाठक ने संगठनात्मक अनुशासन पर जोर देते हुए कहा कि जो पदाधिकारी लगातार तीन बैठकों में अनुपस्थित रहेगा, उसे संगठन की निर्धारित व्यवस्था के अनुसार पदमुक्त माना जाएगा।

उन्होंने सभी पदाधिकारियों से नियमित बैठकों में उपस्थित रहने और संगठन द्वारा सौंपे गए दायित्वों का गंभीरता से पालन करने का आग्रह किया।

बैठक के समापन पर आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, सदस्यता अभियान, सेवा गतिविधियों, बूथ विस्तार, शक्ति केंद्रों की सक्रियता और विभिन्न मोर्चों की कार्ययोजना पर चर्चा की गई।

इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी, विभिन्न मंडल प्रभारी, आईटी सेल प्रभारी, किसान मोर्चा अध्यक्ष, अनुसूचित जाति मोर्चा सहित अनेक संगठन पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles