एफटीएस भोपाल युवा का वार्षिक थिएटर कार्यक्रम ‘संस्कार रंग 4.0’ आज

भगवान श्रीराम के जीवन और आदर्शों पर आधारित नाटक ‘राम कहानी’ का होगा मंचन

भोपाल। फ्रेंड्स ऑफ ट्राइबल्स सोसाइटी (एफटीएस) भोपाल युवा की ओर से शुक्रवार, 27 नवंबर को वार्षिक थिएटर कार्यक्रम ‘संस्कार रंग 4.0’ आयोजित किया जाएगा। इसमें भगवान श्रीराम के जीवन, आदर्शों और मूल्यों पर आधारित नाटक ‘राम कहानी’ का मंचन होगा।

विशाल अजमेरा ने बताया कि नाटक में त्रिकृषि नाट्य समूह के कलाकारों के साथ एफटीएस के बच्चे भी प्रस्तुति देंगे। बच्चों को इसके लिए विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। नाटक के माध्यम से भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों के जरिए संस्कार, आदर्श और नैतिक मूल्यों को प्रस्तुत किया जाएगा।

कार्यक्रम शाम 6:30 बजे से पॉलीटेक्निक चौराहा स्थित रवींद्र भवन के अंजनि ऑडिटोरियम में होगा।

उल्लेखनीय है कि फ्रेंड्स ऑफ ट्राइबल्स सोसाइटी (वनबंधु परिषद) पिछले 37 वर्षों से एकल विद्यालय अभियान के माध्यम से दूरस्थ और वनवासी क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, संस्कार और ग्रामीण विकास के लिए कार्य कर रही है। संस्था का उद्देश्य वनवासी समाज के बच्चों को बुनियादी शिक्षा और संस्कार उपलब्ध कराने के साथ गांवों का सर्वांगीण विकास करना है।

Exit mobile version