भोपाल। मध्य प्रदेश राज्य सहकारी दुग्ध महासंघ (एमपीसीडीएफ) ने शुक्रवार को राष्ट्रीय दुग्ध दिवस मनाया। इस अवसर पर श्वेत क्रांति के जनक डॉ. वर्गीज कुरियन के योगदान को याद किया गया। महासंघ के अधिकारियों और कर्मचारियों की चार टीमों ने आशापुरी, बंदोली, बड़नगर और तितोरा की दुग्ध सहकारी समितियों का दौरा कर दुग्ध उत्पादकों से संवाद किया। टीमों ने समितियों की कार्यप्रणाली समझी और उत्पादकों की जरूरतों पर चर्चा की। बाद में मुख्यालय में दौरे के अनुभव साझा किए गए और सदस्य समितियों को बेहतर सहयोग देने के उपायों पर विचार हुआ। कार्यक्रम के समापन पर कर्मचारियों को श्याम बेनेगल की फिल्म ‘मंथन’ दिखाई गई।
राष्ट्रीय दुग्ध दिवस पर दुग्ध उत्पादकों से किया संवाद, दिखाई फिल्म ‘मंथन’
