State

प्रयागराज में फर्जी SC-ST एक्ट का खुलासा: सास-बहू समेत तीन महिलाएं गिरफ्तार

हाईकोर्ट ने लौटाने का आदेश दिया 4.5 लाख रुपये

प्रयागराज (उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश में SC-ST एक्ट के दुरुपयोग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रयागराज के यमुनानगर थाना क्षेत्र में तीन महिलाओं सास और उसकी दो बहुओं को झूठा SC-ST एक्ट लगाकर मुआवजा हासिल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इन महिलाओं ने न केवल कानून का दुरुपयोग किया, बल्कि सरकारी खजाने से 4.5 लाख रुपये हड़पने की कोशिश की। मामला तब उजागर हुआ जब पीड़ित पक्ष ने इस पूरे प्रकरण को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। अदालत की जांच में यह खुलासा हुआ कि जिन घटनाओं का हवाला देकर मामला दर्ज कराया गया था, ऐसी कोई शिकायत या हिकायत थाना स्तर पर दर्ज ही नहीं की गई थी। इसके बावजूद तीनों महिलाओं ने मुआवजे की राशि प्राप्त कर ली थी।

हाईकोर्ट ने इस कृत्य को कानूनी प्रक्रिया के घोर दुरुपयोग की श्रेणी में रखते हुए तीनों आरोपितों को 4,50,000 रुपए की पूरी राशि वापस करने का आदेश दिया। साथ ही पुलिस को निर्देश दिए गए कि तीनों महिलाओं को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जाए। आदेश के बाद प्रयागराज पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीनों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह मामला इस बात का प्रमाण है कि SC-ST एक्ट की आड़ में फर्जी केस दर्ज कर पैसे कमाने का एक गंदा कारोबार चल रहा है। ऐसे मामलों में अब सख्त जांच और कार्रवाई की जाएगी ताकि असली पीड़ितों को न्याय मिल सके और कानून की विश्वसनीयता बनी रहे।

Related Articles