
भोपाल। संभाग आयुक्त कर्मवीर शर्मा ने शनिवार को जगदीशपुर स्थित कैबिनेट बैठक के कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्थाओं में लगे विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई।
यह शपथ 19 जुलाई (रविवार) को प्रस्तावित कैबिनेट बैठक के मद्देनजर आयोजित कार्यक्रम के दौरान दिलाई गई। संभाग आयुक्त ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से नशे से दूर रहने तथा समाज में नशा मुक्ति का संदेश प्रसारित करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर आईजी (देहात रेंज) रुचि वर्धन, डीआईजी राजेश सिंह चंदेल, एसपी (देहात) पंकज पांडे सहित विभिन्न विभागों के जिला एवं संभाग स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।





