धीरेंद्र शास्त्री करेंगे शुभारंभ भोपाल में कैंसर हीलर सेंटर का, 30 जून को होगा उद्घाटन

कैंसर मरीजों के लिए आधुनिक उपचार और समग्र देखभाल की दिशा में नई पहल

भोपाल। राजधानी भोपाल में कैंसर उपचार और मरीजों की देखभाल के क्षेत्र में एक नई पहल की शुरुआत होने जा रही है। कैंसर हीलर सेंटर का उद्घाटन बागेश्वरधाम आचार्य धीरेंद्र शास्त्री आगामी 30 जून 2026 (मंगलवार) को पूज्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के पावन करकमलों द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञ, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।

कैंसर हीलर सेंटर का उद्देश्य कैंसर रोगियों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं, आधुनिक उपचार सुविधाएं और मरीजों के बेहतर स्वास्थ्य परिणामों के लिए समर्पित देखभाल उपलब्ध कराना है। सेंटर के उद्घाटन कार्यक्रम में कैंसर उपचार से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा भी की जाएगी।

कार्यक्रम के दौरान कैंसर हीलर एवं सेंटर के डायरेक्टर डॉ. तरंग कृष्णा मीडिया को संबोधित करेंगे और सेंटर की सेवाओं, उपचार पद्धतियों तथा मरीजों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी साझा करेंगे।

कैंसर उपचार में नई सुविधाओं पर होगा फोकस

आयोजकों के अनुसार, कैंसर हीलर सेंटर में मरीजों को बेहतर उपचार, विशेषज्ञ परामर्श और बीमारी से लड़ने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। कार्यक्रम में कैंसर उपचार की गुणवत्ता, समय पर जांच, आधुनिक चिकित्सा तकनीकों और मरीजों के बेहतर जीवन प्रबंधन जैसे विषयों पर भी चर्चा होगी।

कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के बढ़ते मामलों के बीच भोपाल में इस तरह के समर्पित केंद्र की शुरुआत को स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। सेंटर का लक्ष्य मरीजों को उपचार के साथ-साथ भरोसा, परामर्श और बेहतर देखभाल का वातावरण उपलब्ध कराना है।

Exit mobile version