State

स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों से अभद्रता के विरोध में प्रदर्शन, कर्मचारियों ने मांगी सुरक्षा

भोपाल, 21 अगस्त 2026। स्कूल शिक्षा विभाग के आयुक्त लोक शिक्षण कार्यालय में गुरुवार को कुछ बाहरी लोगों द्वारा आयुक्त, अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ कथित अभद्रता किए जाने के विरोध में शुक्रवार को भोपाल में कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन दोपहर 12 बजे राज्य शिक्षा केंद्र, पुस्तक भवन, अरेरा हिल्स के सामने किया गया।

मध्यप्रदेश संविदा कर्मचारी अधिकारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष रमेश राठौर और शासकीय लिपिक वर्ग कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष अमर सिंह राजपूत के नेतृत्व में राज्य शिक्षा केंद्र के कर्मचारी कार्यालय से बाहर निकले और नारेबाजी की। कर्मचारियों ने सरकार से स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।

अधिकारियों-कर्मचारियों की सुरक्षा की मांग

कर्मचारियों का कहना है कि सरकारी कार्यालयों में अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ इस तरह की घटनाएं चिंताजनक हैं। उन्होंने मांग की कि कार्यालयों में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए प्रभावी व्यवस्था की जाए, ताकि वे बिना दबाव और भय के अपना काम कर सकें।

प्रदर्शन के दौरान स्मृति मालवीय, प्रमोद खरे, प्रवीण श्रीवास्तव, अखिलेन्द्र परिहार, राकेश वर्मा, ज्योति विजयवर्गीय, कोपल सक्सेना, राजकुमार साक्कले, हर्षा ठाकुर, एचएन विश्वकर्मा, राहुल वर्मा, राहुल देवांगन, बीडी साहू, संतोष श्रीवास्तव, महेंद्र यादव, राहुल वर्मा, रमेश सिंह, मुरलीधर शर्मा, अनुप्र शांडिल्य, सत्येंद्र परिहार सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।

कर्मचारियों ने कहा कि अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ अभद्रता की घटनाओं को रोकने के लिए शासन स्तर पर आवश्यक कदम उठाए जाने चाहिए।

Related Articles