State
कर्मचारियों की मांगों के समर्थन में कांग्रेस का प्रदर्शन, तस्वीरों पर पोती कालिख

भोपाल। नगर निगम के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों की मांगों के समर्थन में कांग्रेस ने चांदबड़ स्थित जोन क्रमांक-9 कार्यालय के सामने भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान मंत्री विश्वास सारंग और महापौर मालती राय की तस्वीरों पर कालिख पोतकर विरोध जताया गया। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता मुकेश पंथी ने कहा कि मंत्री सारंग स्वच्छता अभियान चलाने के बजाय पहले कर्मचारियों की मांगें पूरी कराने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखें। उन्होंने हड़ताल समाप्त होने तक भाजपा कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर कचरा एकत्र करने की मांग की। प्रदर्शन में दर्शन कोरी सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।



