भोपाल में तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के प्रभार बदले, कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने जारी किए आदेश

भोपाल। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने जिले की विभिन्न तहसीलों एवं नजूल शाखाओं में पदस्थ तथा हाल ही में स्थानांतरित होकर आए तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के प्रभार में बदलाव करते हुए शुक्रवार को नए आदेश जारी किए हैं।

जारी आदेश के अनुसार प्रभारी तहसीलदार आदित्य जाघेला को न्यायालय तहसीलदार, हुजूर का प्रभार सौंपा गया है। वहीं नायब तहसीलदार शुभम जैन को हुजूर तहसील में नायब तहसीलदार एवं न्यायालय नायब तहसीलदार की जिम्मेदारी दी गई है।

इसी तरह एमपी नगर नजूल में पदस्थ नायब तहसीलदार दुर्गा पटले को अतिरिक्त तहसीलदार एवं न्यायालय तहसीलदार, बैरसिया का दायित्व सौंपा गया है।

इसके अलावा टीटी नगर तहसीलदार कुनाल राऊत को अतिरिक्त तहसीलदार एवं न्यायालय अतिरिक्त तहसीलदार, हुजूर नियुक्त किया गया है, जबकि नायब तहसीलदार रितु मुदगल का स्थानांतरण कोलार में नायब तहसीलदार के पद पर किया गया है।

प्रशासन का कहना है कि इन बदलावों का उद्देश्य राजस्व कार्यों को अधिक प्रभावी और सुचारु बनाना है।

Exit mobile version