
सुरक्षा, यातायात, पार्किंग और प्रोटोकॉल व्यवस्थाओं की समीक्षा, अधिकारियों को समय पर तैयारियां पूरी करने के निर्देश
भोपाल, 17 जुलाई। राजधानी के जगदीशपुर में रविवार को प्रस्तावित मंत्रिपरिषद की बैठक को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने शुक्रवार को बैठक स्थल का निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, पेयजल, बिजली, साफ-सफाई, प्रोटोकॉल और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी तैयारियां तय समय-सीमा में पूरी की जाएं और किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो।
समीक्षा बैठक में कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने कहा कि मंत्रिपरिषद की बैठक प्रदेश का महत्वपूर्ण आयोजन है। ऐसे में सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें और प्रत्येक व्यवस्था को सुचारु एवं व्यवस्थित बनाए रखें।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बैठक के दौरान किसी भी व्यवस्था में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए तथा सभी विभाग अपने दायित्वों के प्रति पूरी तरह सतर्क रहकर कार्य करें, ताकि आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।





