जनकल्याण अभियान में पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने पर जोर, कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने दिए निर्देश

5 जून से शुरू होगा अभियान, विश्व पर्यावरण दिवस और अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर भी तैयारियां तेज

भोपाल, 3 जून। मुख्यमंत्री **** की प्राथमिकताओं के अनुरूप जिले में 5 जून से आयोजित होने वाले जनकल्याण अभियान की तैयारियों को लेकर कलेक्टर **** ने सभी विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में उन्होंने निर्देश दिए कि केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से कोई भी पात्र हितग्राही वंचित न रहे और सभी योग्य नागरिकों को समय पर लाभ उपलब्ध कराया जाए।

विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष शिविर का आयोजन

कलेक्टर ने बताया कि **** के अवसर पर भोपाल स्थित **** में विशेष जनकल्याण शिविर आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही जिले के सभी विकासखंडों में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत व्यापक पौधारोपण कार्यक्रम भी चलाया जाएगा।

उन्होंने सभी विभागों को समयबद्ध तरीके से तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए ताकि अभियान का प्रभावी संचालन सुनिश्चित किया जा सके।

12 से 18 जून तक लगेंगे पंजीयन शिविर

बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिए कि 12 जून से 18 जून तक जिले के प्रत्येक विकासखंड और नगरीय निकाय मुख्यालयों पर विशेष पंजीयन शिविर आयोजित किए जाएं। इन शिविरों में केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं के छूटे हुए पात्र लाभार्थियों का पंजीयन किया जाएगा।

इसके अलावा शिविरों में राजस्व संबंधी शिकायतों, अतिक्रमण मामलों, कॉलोनी सेल में प्राप्त आवेदनों और अन्य जनसमस्याओं का निराकरण भी किया जाएगा ताकि नागरिकों को एक ही स्थान पर विभिन्न सेवाओं का लाभ मिल सके।

शिकायतों के त्वरित समाधान पर जोर

कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि लोक सेवा गारंटी और समाधान एक दिन में जैसी व्यवस्थाओं के तहत प्राप्त आवेदनों का संतोषजनक एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से करना चाहिए।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।

प्राकृतिक और जैविक खेती को मिलेगा बढ़ावा

बैठक में कृषि एवं संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए कि जिले में प्राकृतिक और जैविक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए प्रदर्शनियां, प्रशिक्षण कार्यक्रम और कार्यशालाएं आयोजित की जाएं। कलेक्टर ने कहा कि रासायनिक उर्वरकों के अत्यधिक उपयोग को कम करने और प्राकृतिक खेती की ओर किसानों को प्रेरित करने के लिए जागरूकता अभियान चलाए जाएं।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की भी तैयारियां

कलेक्टर ने आगामी **** के आयोजन को गरिमामय और व्यापक जनभागीदारी वाला बनाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने सभी विभागों से समन्वय स्थापित कर कार्यक्रम की तैयारियां समय पर पूर्ण करने को कहा।

Exit mobile version