State

चौक बाजार को मिली विकास कार्यों की सौगात, ₹1.76 करोड़ के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन

सांसद आलोक शर्मा और महापौर मालती राय ने किया भूमिपूजन, नागरिकों और व्यापारियों को मिलेगा लाभ

भोपाल, 17 जुलाई 2026। पुराने भोपाल के व्यस्त चौक बाजार क्षेत्र के नागरिकों और व्यापारियों को विकास कार्यों की नई सौगात मिली है। सांसद आलोक शर्मा और महापौर मालती राय ने शुक्रवार को लगभग 1 करोड़ 76 लाख रुपये की लागत से किए जाने वाले विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया।

भूमिपूजन कार्यक्रम वार्ड क्रमांक-21 के अंतर्गत सुभाष चौक, चौक बाजार में आयोजित किया गया। इस अवसर पर सांसद आलोक शर्मा ने कहा कि पुराने शहर में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार और आधारभूत ढांचे का विकास प्राथमिकता है। वहीं महापौर मालती राय ने कहा कि विकास कार्यों के पूरा होने से स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

कार्यक्रम में महापौर परिषद सदस्य मनोज राठौर, स्थानीय पार्षद एवं जोन अध्यक्ष विनीता सोनी, जोन अध्यक्ष पूजा शर्मा, पार्षद प्रियंका मिश्रा और सरोज आसेरी सहित चेतन भार्गव, अभय पंडित, अजय पवार, यतेन्द्र मकवाना, संजय जैन और गौरव गुप्ता भी मौजूद रहे। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, व्यापारी और गणमान्यजन उपस्थित रहे।

नगर निगम के अनुसार, इन विकास कार्यों के पूरा होने से चौक बाजार क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं में सुधार होगा और स्थानीय लोगों को बेहतर नागरिक सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

Related Articles